अगर आप पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। क्योंकि इस बार लगभग 26,596 पदों पर भर्तियाँ होने की उम्मीद है।जी हां दोस्तों इस भर्ती में कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर (SI), जेल वार्डन आदि पद शामिल हैं। इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इस भर्ती में क्या कुछ खास है, और आपको क्या-क्या तैयारियाँ करनी चाहिए।इसके लिए क्या योग्यता मांगी गई है और कोन इसके लिए आवेदन दे सकता है सबकुछ।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ
यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 2025 में होने वाली भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है।इस भर्ती का अधिसूचना अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि आवेदन शुरू होने और समाप्त होने की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि नोटिफिकेशन जारी होने के कुछ ही दिनों बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसके आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र बनाए रखें।
आवेदन शुल्क की जानकारी
आवेदन शुल्क की जानकारी फिलहाल घोषित नहीं की गई है। हालांकि पिछली भर्तियों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि:
सामान्य / ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क निर्धारित होगा
एससी / एसटी वर्ग को रियायत मिल सकती है।
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) या ऑफलाइन ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
आयु सीमा (संभावित)
भर्ती में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। ये आयु सीमाएँ पिछली भर्ती के आधार पर संभावित रूप से इस प्रकार हो सकती हैं:
कांस्टेबल (पुरुष) : 18 से 22 वर्ष
कांस्टेबल (महिला) : 18 से 25 वर्ष
सब इंस्पेक्टर (SI) : 21 से 28 वर्ष
जेल वार्डन : 18 से 22 वर्ष
सटीक आयु सीमा के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
कुल पदों की संख्या
जैसे की मैने आपको ऊपर बताया यह भर्ती कुल 26,596 (संभावित) पदों पर होने की संभावना है।इस बार बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में मुख्य रूप से निम्नलिखित पद शामिल हो सकते हैं।कांस्टेबल,सब इंस्पेक्टर (SI),जेल वार्डन,अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी पद।जिसमे की सभी पदों के लिए अलग अलग योग्यता हो सकती है।
चयन प्रक्रिया।
बात करें चयन प्रक्रिया की तो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया में सामान्यत निम्न चरण शामिल होते हैं।लिखित परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST)
दस्तावेज़ सत्यापन
मेडिकल परीक्षण
तैयारी कैसे करें?
यदि आप यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी शुरू कर दें। आप लिखित परीक्षा के लिए पिछले बहाली के सेलेब्स से अनुमान लगा सकते हो।
निष्कर्ष
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 उन सभी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। 26,000 से अधिक पदों की इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। जैसे ही आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी, हम आपको और अधिक विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएंगे।यह छोटी सी जानकारी आपको कैसा लगा
हमें कमेंट में जरूर बताएं।
एक टिप्पणी भेजें